BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में एक दिवसीय छात्रवृत्ति जागरूकता वर्कशाप का आयोजन


 लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में छात्रवृत्ति कमेटी के द्वारा एकदिवसीय जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप

की शुरुआत छात्रवृत्ति कमेटी की सदस्या डॉ. प्रीति द्वारा की गई। तत्पश्चात छात्रवृत्ति कमेटी के प्रमुख सदस्य प्रो. पंकज कुमार के द्वारा

विद्यार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने

विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए, इस पोर्टल पर किस प्रकार से छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करने

की प्रक्रिया के बारे में भी चरणबद्ध तरीके से विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वह 31

अक्टूबर 2024 से पहले ऑनलाइन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.

संजीव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के कल्याण और चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत उन्होंने

विद्यार्थियों से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबन्धित प्रक्रिया को अंतिम तिथि से

पहले पूरा करने के लिए कहा।



Comments