BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरीधार के गांव छंछेहड में एक टैक्सी के साथ शरारती तत्वों द्वारा तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है।

 


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरीधार के गांव छंछेहड में एक टैक्सी के साथ शरारती तत्वों द्वारा तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को प्रदीप कुमार निवासी छंछेहड ने बताया कि वह बीड रोड में टैक्सी चलाता है औऱ हर रोज की तरह वह बीते वीरवार रात को गाड़ी खड़ी करके घर चले गए और पड़ोसियों द्वारा उन्हें सुबह फोन के माध्यम से सूचना दी गई की कि गाड़ी को शरारती तत्वों द्वारा तोडफोड कर क्षति पहुंचाई हैं। जिसके बाद वह स्वयं वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा की उनकी कार में बड़े से पत्थर से शीशा तोड़ कर और गाड़ी में लगा जीपीएस भी शरारती की तत्व ले उड़े हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी में रखा कुछ सामान गायब पाया। इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी लडभड़ोल में दी गई। उन्होंने बताया कि इस घटना उनका काफी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को लेकर निपक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी कारवाई करने की गुहार है। मौके पर पहुंचे लडभड़ोल पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी अनिल कटोच ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार मालिक से भी बात की और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी हैं। उन्होंने बताया कि कार मालिक की मिली शिकायत के आधार पर आगामी कारवाही शुरू कर दी गई है।





Comments