BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

खुशखबरी: लडभड़ोल से संधोल के लिए शुरू हुई दो बसें

 


लडभड़ोल : (मिन्टूं शर्मा) लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों के लिए  आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद लडभड़ोल क्षेत्र आखिरकार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल से सीधी बस सेवा से जुड़ गया है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा किया।कई वर्षों के इंतजार के बाद सेवा शुरू।अब संधोल तक जाएगी। दूसरी बस, जो दोपहर 12:30 बजे बैजनाथ से चलती थी और लगभग 3 बजे सांढापत्तन पहुंचती थी, अब उसे भी संधोल तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, वापसी यात्रा में लगने वाले समय को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले यह बसें सुबह 10:15 बजे और शाम 3 बजे सांढापत्तन से बैजनाथ के लिए रवाना होती थीं, लेकिन अब संधोल तक जाने से इनके समय में बदलाव संभव है, जिसका असर नियमित यात्रियों पर भी पड़ सकता है।स्थानीय लोगों के लिए राहत ईस नई बस सेवा से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब तक उन्हें संधोल तक जाने के लिए निजी गाड़ियों। पर निर्भर रहना पड़ता था, जो महंगा साबित हो रहा था। अब, सरकारी बस सेवा शुरू होने से लोग सस्ती और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे।क्षेत्र के लोगों ने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। 


Comments