BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लड भड़ोल महाविद्यालय में फ्लोरीकल्चर मिशन व जिज्ञासा परियोजना के तहत सीएसआईआर द्वारा पौधे वितरित


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सीएसआईआर-फ्लोरीकल्चर मिशन, जिज्ञासा परियोजना और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर के विकास व सौन्दर्यकरण के लिए सीएसआईआर की टीम द्वारा पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. एच. एन. दीक्षित ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनकी देखरेख तथा महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  पौधों के प्रबंधन व विकास को करियर का एक उन्नत साधन भी बनाया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ श्री नीरज बरवाल, व दीप्ति भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सीएसआईआर से आए समस्त टीम सदस्यों सहित सुदेश कुमार यादव, महानिदेशक  सीएसआईआर व भारत विज्ञान प्रसार और बरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भाव्या भार्गव का पौधे वितरित करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ- साथ उन्होंने कहा कि महाविद्यालय सीएसआईआर के साथ भविष्य में भी इस प्रकार की परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए उत्सुक है।



Comments