BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

लड भड़ोल महाविद्यालय की एन. एस. एस. इकाई द्वारा स्वच्छता शपथ का आयोजन ।


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। इसके पश्चात एन.एस.एस. इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार ने सभी विद्यार्थियों के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई भी की। इस अवसर पर उन्होंने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति विशेष लगाव और योगदान को याद किया।



Comments