BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती बड़े हर्ष के साथ मनाई गई।


 आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल  में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती  बड़े हर्ष के साथ मनाई गई। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री हकीकत राय ने की। आज के कार्यक्रम में 

भाषण,पेंटिंग व एकल गायन प्रतियोगिता हुई। एनसीसी और एन एस एस के वॉलिंटियर्स ने स्कूल परिसर की सफाई की, वॉटर टैंक्स की सफाई की और पूरे बाजार में एक रैली निकाल करके लोगों को जागरूक किया। एनसीसी के कैडेट्स ने  नागरिक अस्पताल लडभड़ोल की साफ सफाई की और दलेड गांव में जाकर वहां मंदिर के परिसर में लगभग 20 पौधे लगाए।  सभी बच्चों को मिठाई खिलाई गई।

सभी एनसीसी कैडेट्स को रिफरैशमैंट भी दी गई



Comments