BREAKING NEWS:

लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Image
लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  विवेकानंद केंद्र कांगड़ा के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक तिलक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद केंद्र द्वारा युवाओं में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में इस परीक्षा का सफल आयोजन वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है, जिसे स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नव निराला और गफूर मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में डॉ. पंकज, विजय राणा, अनिल कु...

20 अगस्त से 8 सितम्बर तक घर-घर जाकर की जाएगी मतदाता सूची दुरुस्त: मनीश चौधरी एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में होंगे सम्मिलित


 जोगिन्दर नगर, 16 अगस्त : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जोगिंदर नगर विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 20 अगस्त से 8 सितम्बर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने तथा अद्यतन बनाए रखने के दृष्टिगत कार्य किया जाएगा। इसी अभियान के सफल संचालन को लेकर आज मिनी सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी को साझा किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गए।

 इस बात की पुष्टि करते हुए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि जोगिंदर नगर विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 20 अगस्त से 8 सितम्बर तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाये रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही एक अक्तूबर

2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करना, एक अक्तूबर 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं की सूची बनाने, दोहरे पंजीकृत, मृत, स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का विवरण प्राप्त करने जैसे कार्य भी किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान मतदाता सूची में विद्यमान मतदाताओं की खराब व धुंधली फोटो को अद्यतन रंगीन फोटो से परिवर्तित करने, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करना तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त करने जैसे कार्य भी किये जाएंगे। बैठक के दौरान सभी बीएलओ व बीएलओ सुपरवाईजर को इस अभियान के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी लग्र व समर्पण भाव के साथ कार्य करने के भी निर्देश जारी किये ताकि निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली की घर-घर जांच और सत्यापन कार्य के पूर्ण होने के पश्चात् निर्धारित गतिविधियों के शत प्रतिशत पूर्ण होने के संदर्भ में सभी बी.एल.ओ. निर्धारित प्रपत्र पर प्रमाण पत्र निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रेषित भी करेंगे।
बैठक में चुनाव सहायक मोहन सिंह ने उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई।


Comments