BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

निर्जला एकादशी पर लडभड़ोल बाजार सहित कई जगहों पर लगी छबीलें, राहगीरों की बुझाई प्यास

 

लडभड़ोल : मंगलवार को लडभड़ोल क्षेत्र में निर्जला एकादशी महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में लडभड़ोल क्षेत्र की कई जगहों पर मीठे पानी की छबीलें लगाकर लोगों को खूब पानी पिलाया गया। यह सिलसिला सुबह से दोपहर तक चलता रहा। इस मौके पर कई लोग पुण्य कमाने और लोगों की सेवा करने में व्यस्त दिखे। कई जगहों पर लगी छबीलें

लडभड़ोल बाजार पंजाब नेशनल बैंक के पास व बस अड्डे व  अन्य चार-पांच जगहों पर विभिन्न संगठनों तथा युवाओं द्वारा छबीलें लगाई गई। मीठे पानी की छबील लगाकर आने जाने वाले लोगों की प्यास बुझाई। युवाओं द्वारा राहगीरों और वाहनों में सवार लोगों को उतार कर पानी पिलाया गया।

निर्जला एकादशी के बारे में जानकारी देते हुए
एक सज्जन ने बताया कि भीषण गर्मी के माह
जेठ में यह सबसे अधिक गर्मी वाला दिन माना
गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के माह में यह
तपस्या करने का एक तरीका है और इस दिन
राहगीरों को मीठा पानी पिलाया जाता है और
पानी से भरा घड़ा, पंखा या फल दान कर धर्म
कमाया जाता है।

Comments