BREAKING NEWS:

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Image
1302/2026       शिमला 18 नवम्बर, 2026 मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने  मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी मंे प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। .0.

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतिम चरण के अंतर्गत विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के अंतर्गत महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों सहित सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर द्वारा झण्डा दिखाकर किया गया। रैली का संचालन महाविद्यालय परिसर से शुरू करके लड भड़ोल के न्यू मार्केट तक संपन्न किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी श्री संजय कुमार व रमेश चन्द का सराहनीय योगदान रहा। इससे पूर्व रोड सेफ्टी क्लब की ओर से विभिन्न चरणों में आयोजित कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होकर ही इससे सम्बन्धित चुनौतियों से निपटा जा सकता है। सड़क पर पैदल चलते हुए तथा किसी वाहन को चलाते हुए दोनों ही परिस्थितियों में यातायात के आधारभूत नियमों का पालन करके हम अपना तथा दूसरों का बचाव सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हमें मानवीय पहलू के अंतर्गत सड़क पर बजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनीष ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों के माध्यम से ही वास्तव में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सफलता सुनिश्चित हो पायेगी। इस दृष्टि से शिक्षण संस्थानों को इसका हिस्सा बनाना अपने आप में एक सराहनीय कदम है। क्लब संयोजक डॉ. अमित कौड़ा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कमेटी के सभी सदस्यों की ओर से समस्त स्टाफ सदस्यों, प्रतिभागियों, स्थानीय प्रशासन विशेषकर पुलिस विभाग को धन्यवाद किया।



Comments

Post a Comment