BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

देव श्री पशाकोट को निमंत्रण देने मंठी बजगाण पहुंचे एसडीएम जोगिन्दर नगर 1-5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले में शामिल होने को दिया निमंत्रण


 जोगिन्दर नगर, 13 मार्च-एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा आज पहाड़ी बजीर व चौहारघाटी के अराध्य देव श्री पशाकोट को निमंत्रण देने के लिए उनके भंडार गृह मंठी बजगाण पहुंचे। उन्होने देव श्री पशाकोट के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया तथा आगामी 1-5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य लघु शिवरात्रि मेले में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। जिसे देव श्री पशाकोट जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए अपना आशीर्वाद दिया है।
इस बीच मंदिर प्रबंधकों ने एसडीएम व उनके साथ उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को देव श्री पशाकोट का आशीर्वाद स्वरूप चादर भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके बाद एसडीएम ने देव श्री पशाकोट का प्रसाद भी ग्रहण किया।
गौरतलब है कि जोगिन्दर नगर का ऐतिहासिक व प्राचीन मेले का शुभांरभ देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट के आगमन से ही शुरू होता है। इस मेले में एक सौ से अधिक देवी देवता अपना आशीर्वाद देने के लिए जोगिन्दर नगर पहुंचते हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, एपीआरओ राजेश जसवाल, वरिष्ठ सहायक संजीव ठाकुर, ओम प्रकाश व देव राज भी मौजूद रहे।




Comments