BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

जोगिन्द्रनगर के मकरीड़ी में इनोवा गिरी, एक की मौत दो घायल जोगिन्द्रनगर के मकरीड़ी में इनोवा गिरी, एक की मौत दो घायल


 जोगिन्द्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर मकरीडी के पास इनोवा कार के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण कार में स्वार तीन लोगों में एक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति संदीप, रितेश तथा सुखप्रीत पंजाव के मौहाली के गांव नाडा के रहने वाले बताये जाते है। दोनों  संदीप के साथ उसके जोगिन्द्रनगर के चेलंग स्थित ससुराल आ रहे थे लेकिन जैसे ही उनकी इनोवा कार रात 1:00 बजे के करीब मकरीडी के नागचला के पास पहुंची तो यह गहरी खाई में लुढक गयी जिससे रितेश की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल संदीप व सुखप्रीत को जोगिन्द्रनगर अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Comments