BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सुशील मंढोत्रा बने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के उपाध्यक्ष ।और संजय बने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के संगठन मंत्री।


लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा )सुशील मंढोत्रा बने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के उपाध्यक्ष ।और संजय बने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के संगठन मंत्री।आज राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी की कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष श्री इन्द्र भारद्वाज जी की अध्यक्षता मे  विस्तार किया गया जिसमें श्री हेमराज ठाकुर बी आर सी शिक्षा खंड बगस्याड को मुख्य संरक्षक         
सुशील मंढोत्रा  शिक्षा खंड चौंतड़ा- प्रथम को  उपाध्यक्ष, राजेन्द्र ठाकुर को सहायक सचिव  व सतीश कुमार प्रचार मंत्री चुना गया।
 नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील मंढोत्रा ने कहा कि वह  जिला मंडी के प्राथमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए कार्य करते रहेंगे तथा इस पद पर उनका नाम नामित करने के उन्होंने जिला अध्यक्ष श्री इन्द्र भारद्वाज जी और जिला मंडी के सभी 25 शिक्षा खंडों की प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणीयों का धन्यवाद किया।


संजय बने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के संगठन मंत्री।
आज राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी की कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष श्री इन्द्र भारद्वाज जी की अध्यक्षता मे  विस्तार किया गया जिसमें श्री हेमराज ठाकुर बी आर सी शिक्षा खंड बगस्याड को मुख्य संरक्षक संजय कुमारशिक्षा खंड चौंतड़ा द्वितीय को संगठन मंत्री। तथा दया राणा को महिला विंग की उपाध्यक्ष चुना गया।
 
इस मौके पर जिला मंडी के विभिन्न शिक्षा खंडों से लगभग 150 शिक्षक पदाधिकारीयों ने भाग लिया।

Comments