BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र के साथ लगते गांव में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।


 लडभड़ोल क्षेत्र के साथ लगते गांव में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में बुधवार को शिकायत दर्ज कारवाई है।पुलिस जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक पर 20 वर्षीय विवाहिता महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार करीब 10:00 बजे युवक द्वारा उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए

डीएसपी पधर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा युवक को हिरासत में ले लिया गया है ।साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है

Comments