BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

जरूरी सूचना कृपया ध्यान दें।


लडभड़ोल/ जोगिंदरनगर  के सभी क्षेत्रवासियों को सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा प्रशासन द्वारा आम जनता को जिनके पास राईफल या कोई अन्य अग्नेय शस्त्र है उसे तुरन्त नजदीकी थाना  या पुलिस चौकी में जमा करवाने बारे आदेश जारी किये गए हैं अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी व लाईसैंस भी रद्द किया जा सकता है  थाना जौगिन्द्रनगर व  पुलिस चौकी बस्सी,घटृ़ वह लडभडोल के अन्तर्गत जितने भी लाईसेंस धारक हैं सभी अपनी - अपनी बन्दूकें थाना में व सम्बंधित चौकी में आकर जमा करवाएं
 । धन्यवाद ।
जारीकर्ता:-थाना प्रभारी जौगिन्द्रनगर

Comments