BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लड भड़ोल महाविद्यालय की पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ का विमोचन

 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की वार्षिक पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ का विमोचन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की विभिन्न गतिविधियों का इस प्रकार नियोजन व आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि छात्र इसमें अपना अधिकतम सहयोग, संचार व आलोचनात्मक विचार तथा सोच विचार के साथ उन गतिविधियों में अपना रचनात्मक योगदान भी सुनिश्चित कर सकें।  इस दृष्टि से महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका सभी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर अपने विचारों, रचनाओं  व  दृष्टिकोण को प्रकट करने का एक व्यवहारिक अवसर प्रदान करती है। यह विद्यार्थियों के विचारों को एक दर्पण के समान परिलक्षित करती है। इस प्रकार ये पत्रिका अपने नाम को भी सार्थक सिद्ध करती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका विद्यार्थी दर्पण का ये छठा संस्करण है जोकि महाविद्यालय के लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि हर साल की तरह, "विधार्थी दर्पण" में अंग्रेजी, हिंदी और पहाड़ी में लेख हैं। विधार्थी दर्पण का यह संस्करण समर्पित टीम वर्क का परिणाम है। कॉलेज की वार्षिक पत्रिका प्रत्येक छात्र को अपने सीखने और लिखने के कौशल को विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इस पत्रिका के मुख्य सम्पादक डॉ. अमित कौड़ा तथा प्रो. तिलक शर्मा, प्रो. चंचल शर्मा व प्रो. हेमलता क्रमश: हिन्दी, अंग्रेजी व पहाड़ी अनुभागों के सम्पादक रहे। इसके अतिरिक्त अकांक्षा, सूजल भारती व रीता क्रमश: हिन्दी, अंग्रेजी व पहाड़ी अनुभागों के छात्र सम्पादक रहे। इस मौके पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों सहित संपादक मण्डल को पत्रिका के प्रकाशन के लिए विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दीं।


 

Comments