BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल का छात्र यश राज्य स्तरीय प्राइमरी स्तर में वालीबॉल स्पर्धा के लिए चयनित हुआ है ।

 

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल का छात्र यश राज्य स्तरीय प्राइमरी स्तर में वालीबॉल स्पर्धा के लिए चयनित हुआ है । यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र यश जो की पांचवीं कक्षा में पढ़ता है रिवालसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वालीबॉल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उसका चयन जिला मंडी की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है इसके लिए उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री प्यार चंद राणा और ज्ञानचंद एवं लड़ भडोल जोन के समस्त शारीरिक शिक्षकों एवं अध्यापक अध्यापिका को बधाई व मुबारकबाद दी है । उन्होंने विद्यालय के कोच श्री प्यार चंद राणा की सराहना की है जिनकी बदौलत विद्यालय के छात्र यश और छात्रा संजना ने अंडर 14 वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  अपना चयन करवाया उन्होंने इन बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई व मुबारकबाद दी है साथ यह भी कहा कि भविष्य में इन बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक अंचल शर्मा, करतार जग्गी, प्यार चंद राणा, गौरव राणा, सुनंदा, शिल्पा, राजीव, सचिन, ममता ठाकुर, रवीना, अरुणा, मोनिका, निशा, मीना, प्रेमलता,रेखा, राजकुमारी, गीता, पूनम, ज्ञानचंद, राजकुमार, काजल, शबनम आदि उपस्थित रहे ।

 

Comments