BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लड भड़ोल) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में सत्र 2022-23 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी. टी. ए.) की आम सभा में कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।


(लड भड़ोल) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में सत्र 2022-23 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी. टी. ए.) की आम सभा में कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने स्वागत किया। इस बैठक में श्री इस्माइल खान को सर्वसम्मति से पी.टी.ए. अध्यक्ष और श्रीमती राधा देवी उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। श्री पवन कुमार उप सचिव और श्रीमती सुनीता देवी कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। इसके अतिरिक्त श्री राजेन्द्र कुमार, श्री कन्हिया लाल, श्रीमती अमिता देवी व श्रीमती मीरा देवी सदस्यों के रूप में चयनित किये गए। इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने अध्यापक अभिभावक संघ के गठन के महत्व को उजागर करते हुए बताया कि राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए अभिभावकों की भूमिका भी हमेशा ही महत्वपूर्ण रहती है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ही अध्यापक अभिभावक संघ का गठन किया जाता है। इसके साथ-साथ महाविद्यालय की विभिन्न जरूरतों व महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन की यथास्थिति का जायजा लेते हुए अन्य प्राथमिकताओं पर भी गहनता से चर्चा की गई। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने स्वागत किया। इस बैठक में श्री इस्माइल खान को सर्वसम्मति से पी.टी.ए. अध्यक्ष और श्रीमती राधा देवी उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। श्री पवन कुमार उप सचिव और श्रीमती सुनीता देवी कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। इसके अतिरिक्त श्री राजेन्द्र कुमार, श्री कन्हिया लाल, श्रीमती अमिता देवी व श्रीमती मीरा देवी सदस्यों के रूप में चयनित किये गए। इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने अध्यापक अभिभावक संघ के गठन के महत्व को उजागर करते हुए बताया कि राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए अभिभावकों की भूमिका भी हमेशा ही महत्वपूर्ण रहती है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ही अध्यापक अभिभावक संघ का गठन किया जाता है। इसके साथ-साथ महाविद्यालय की विभिन्न जरूरतों व महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन की यथास्थिति का जायजा लेते हुए अन्य प्राथमिकताओं पर भी गहनता से चर्चा की गई।

 

Comments