BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एसडीएम ने सम्मानित किये शतकवीर मतदाता 2 अक्तूबर को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक, बीएलओ के माध्यम से बनवा सकते हैं वोट


 जोगिन्दर नगर, 01 अक्तूबर-अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने आज शतकवीर मतदाताओं को उनके घर-द्वार पहुंचकर सम्मानित किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतकवीर वरिष्ठ नागरिकों को शाल, टोपी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में एक सौ वर्ष की आयु पूरे कर चुके कुल ऐसे 17 वरिष्ठ मतदाता हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में शतकवीर मतदाताओं को शॉल, टोपी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र 90 योरा में 102 वर्षीय मातो बीबी के घर पहुंचकर उन्हें शॉल, टोपी व मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रशस्ती पत्र से सम्मानित भी किया।
उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के कुल 4200 तथा 853 दिव्यांग मतदाताओं को भी संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से उनके घर-द्वार पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ)भी ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुए हैं ऐसे पात्र नागरिक निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा निर्धारित प्रपत्र भरकर मतदाता सूची से नामों को हटाया या फिर शुद्धिकरण भी किया जा सकता है। साथ ही लोग अपने नाम की मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि भी कर सकते हैं।
उन्होने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के ऐसे लोगों से निर्धारित ग्राम सभा की बैठक के दौरान नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का आहवान किया है जिन्होने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं करवाया है। इसके अलावा मतदाता सूची के शुद्धिकरण व त्रुटि रहित बनाने में भी लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग का यह प्रयास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदान करने से वंचित न रह सके।

 

Comments