BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

वोटर्स को शराब बांटी तो क्रिमिनल केस, मुख्य चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव करवाने को दिए आदेश

 

लडभड़ोल/ जोगिंदरनगर  विधानसभा चुनावों के दौरान अगर कोई शराब व पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करता हैं, तो उस क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत धन, शराब, उपहार तथा दावत आदि के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिएं। मनीष गर्ग गुरुवार को चुनाव व्यय निगरानी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनीष गर्ग ने आयकर विभाग को निर्देश दिए कि वह विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की तिथि से प्रतिदिन नकद जब्ती रिपोर्ट मुख्य कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने राज्य के सभी हवाई अड्डों, मुख्य रेलवे स्टेशनों, होटलो, फार्म हाऊस आदि सहित अन्य संदिग्ध एजेंसियों, जिनका दुरुपयोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवैध अथवा अघोषित नकदी को लाने ले जाने के लिए हो सकता है, पर निगरानी रखने तथा बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर भारी मात्रा में नकद लेन-देन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को राज्य पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन, फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन डायरेक्ट टैक्सिस एवं कस्टमस, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय, रेलवे सुरक्षा बल, सीआईएसएफ और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आदि को भी चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन और व्यय की निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।चुनाव की घोषणा होते ही हथियार होंगे जमा

मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुलिस विभाग को भी शराब, हथियार, नकदी और कानून व्यवस्था की रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद लाईसेंसशुदा हथियारों को पुलिस थानों में जमा करवाना भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग को अवैध शराब के मामलों के सन्दर्भ में फरार और जमानत पर रिहा व्यक्तियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की सीमावर्ती चैक पोस्टों के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Comments