BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल में पानी-पूरी की रेहड़ी सडक में लगाने पर लोकमार्ग में बाधा पहुँचाने का मामला दर्ज।

 


दिनाँक 26.05.2022 अधीन धारा 283 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में मुख्य आरक्षी विपिन कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी लडभड़ोल के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनाँक 26.05.2022 को रवि खुशवाह सपुत्र श्री तिलक सिह गांव व डाकघर मगरोल तहसील सियोधा जिला डाटिया उत्तर प्रदेश ने पानी -पूरी की रेहड़ी सडक में लगा रखी थी जिससे आने जाने वाले वाहनों एवं पैदल चलने वाले आमजन को बाधा उत्पन्न हो रही थी । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

 

Comments