BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल क्षेत्र में अज्ञात तत्वो के होंसले बुलंद नज़र आ रहे हैं!ताजा घटनाक्रम में पंजाब नेशनल बैंक लडभडोल के एटीएम में अज्ञात तत्वो ने संधे लगाने की कोशिश की गई हैं।


 लडभडोल क्षेत्र में अज्ञात तत्वो के होंसले बुलंद नज़र आ रहे हैं!ताजा घटनाक्रम में पंजाब नेशनल बैंक लडभडोल के एटीएम में अज्ञात तत्वो ने संधे लगाने की कोशिश की गई हैं।जानकारी के अनुसार लडभडोल बाजार में स्थित मुख्य शाखा पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही उनका एटीएम मौजूद हैं।बता दे कि देर रात अज्ञात तत्वो ने द्वारा एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया गया पर कामयाब हो पाए।आपको बता दें कि एटीएम को भी क्षति पहुंची है।इसके साथ-साथ सीसीटीवी कैमरो पर भी अज्ञात तत्वो द्वारा स्प्रे मारा गया है।जिसके वे एटीएम में घुसे जिसके बाद चोरी का प्रयास किया गया पर  चोरी करने सफल नहीं हो पाए।वही बैंक शाखा प्रंबधक दयावन ने बताया कि स्थानीय लोगों के जानकारी उनको सुबह मिली और जिसके बाद मौके पर उन्होंने एटीएम का टुटा हुआ पाया और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत पुलिस चौकी लडभडोल में दे दी गई हैं।मोके पर पहुंचे डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य और जोगिन्दरनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल ने लडभडोल बाजार का दौरा कर हर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला हैं।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया हैं।मामलें की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य ने बताया कि मामलें की छानबीन की जा रही हैं।

Comments