BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

जरूरी सूचना विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है


  विद्युत उपमण्डल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को  सूचित किया जाता है कि जो भी उपभोक्ता अपने घर या गौशाला में बैल्डिंग का कार्य करता है उसे विद्युत विभाग से पहले अनुमति लेनी होगी, ऐसा न करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनैक्शन विभाग द्वारा काट दिया जाएगा व बैल्डिंग करने वाले बैल्डर  के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी बैल्डिंग सैट व अन्य सामान भी विभाग द्वारा जब्त कर लिया जाएगा। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल लडभड़ोल के सहायक अभियन्ता ई0 सुभाष चंद ठाकुर ने लिखित प्रैस विज्ञप्ति में दी।


        (ई0 सुभाष चंद ठाकुर)
         सहायक अभियन्ता
          विद्युत उपमण्डल
          लडभड़ोल।

Comments

  1. भले ही थोड़ी सी परेशानी होगी, लेकिन विभाग अनुमति के लिए कह रहा है तो इसमें हर्ज भी नहीं है। विभाग तकनीकी कारणों से ऐसा कह रहा है तो सभी को कहना मानना चाहिए।

    ReplyDelete

Post a Comment