BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पूर्व मंत्री एवं जोगिंदर नगर पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने रविवार को लडभडोल क्षेत्र से संबध रखने वाले प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया


 पूर्व मंत्री एवं जोगिंदर नगर पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने रविवार को लडभडोल क्षेत्र से संबध रखने वाले प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि बीती रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ।वही उनके आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने गहरा शोक प्रकट किया है।पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि उनके वे परम मित्र भी थे और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी थे।उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से समाज और भारतीय जनता पार्टी को भारी क्षति हुई है।उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के प्रति बड़े निष्ठावान थे।उन्होंने कहा कि पार्टी में हमेशा कश्मीर सिंह राजपूत की कमी खलती रहेगी।

 

Comments