BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के प्रसिद्ध नगुल महादेव में 27 से 29 मई 2022 तक होगा तीन दिवसीय खेलों का आयोजन!


 हर वर्ष की भांति इस बार भी क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर नागेश्वर महादेव कुड्ड में 27 से 29 मई 2022 तक तीन दिवसीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिनमें वॉलीबॉल कुश्ती कबड्डी इत्यादि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹21000 की नकद इनाम राशि दी जाएगी जबकि उपविजेता टीम को ₹11000 भेंट किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोग खाने पीने तथा मनियारी, बच्चों के खेलने के समान की दुकान में भी लगाते हैं। लोग मेले का आनंद लेने के साथ-साथ नागेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र की जनता से इस तीन दिवसीय मेले में भाग लेने की अपील की है और सादर आमंत्रण दिया है।

 महत्वपूर्ण सूचना : -आप यह खबर आपने प्रिया चैनल लडभड़ोल न्यूज डॉट कॉम पर देख रहे हैं।

Comments