BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

गैर शिक्षक संघ ईकाई लड़भडोल वीरवार दिनाक 26.05.2022 की कैबिनेट में शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड-I राजपत्रित की 66 पद स्वीकृत होने पर सभी गैर शिक्षकों को बधाई देता है.


 गैर शिक्षक संघ ईकाई लड़भडोल वीरवार दिनाक 26.05.2022 की कैबिनेट में शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड-I राजपत्रित की 66 पद स्वीकृत होने पर सभी गैर शिक्षकों को बधाई देता है.
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री अश्वनी ठाकुर जी व् महासंघ के अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है. गैर शिक्षक संघ ईकाई लड़ भडोल के समस्त गैर शिक्षकों की और से मै माननीय मुख्यमंत्री जी व् महासंघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी जी का बहुत बहुत धन्यवाद करते है.
सभी गैर शिक्षक उमीद करते है की जल्द ही गैर शिक्षकों को अधीक्षक ग्रेड-१ , अधीक्षक ग्रेड-II, वरोष्ठ सहायक व् कनिष्ट सहायक की पदोन्नति का तोफा मिलेगा.
धन्यवाद.

 महत्वपूर्ण सूचना! आप यह खबर क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल लडभडोल न्यूज़ पर देख रहे हैं।

Comments