BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जरूरी सूचना लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में 11 केवी फीडर खद्दर व 11 केवी फीडर पंडोल की एचडी लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की छंटाई के कारण 7 मई शनिवार को सुबह 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक निम्नलिखित गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में 11 केवी फीडर खद्दर व 11 केवी फीडर पंडोल की एचडी लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की छंटाई के कारण 7 मई शनिवार को सुबह 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक निम्नलिखित गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।वहीं जानकारी देते हुए विद्युत विभाग उप मंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता ई सुभाष चंद ठाकुर ने बुधवार को बताया कि आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की छंटाई के कारण लडभड़ोल क्षेत्र के गांव में गागल पंजालग कनारग खददर खुडडी गाहरा राहड रक्तल अन्तोला सरहूण जलाड बसालन लाहला भैला करसाल रोपडी काला अम्ब तनसाल सिहारल डुगली मराल पट्ट में उपरोक्त दिनांक व समय के दौरान विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।

Comments