BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

शिविका ठाकुर व रिग्वी शर्मा बनें बेबी शो प्रतियोगिता के विजेता

 

जोगिन्दर नगर, 05 अप्रैल-राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के दौरान आयोजित बेबी शो प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में शिविका ठाकुर व रिग्वी शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
एक वर्ष तक के आयु वर्ग में शिविका ठाकुर पहले, रव्या ठाकुर दूसरे तथा अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह एक से तीन आयु वर्ग के बेबी शो में रिग्वी शर्मा पहले स्थान पर रहे जबकि मानवी ठाकुर दूसरे तथा शुविष्टा तीसरे स्थान पर रहीं।
जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने बेबी शो के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी रीमा राणा, मेला समिति के अध्यक्ष व एसडीएम डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा भी मौजूद रहे।



Comments