BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

लडभङोल के गंगोटी में पोषण माह कार्यक्रम का हुआ आयोजन!




 पोषण माह अभियान के अंतर्गत ग्राम गंगोटी में पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ चौंतड़ा बलराम वर्मा ने की। इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान स्वरूप चंद, पर्यवेक्षिका लता देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस बात की पुष्टि करते हुए सीडीपीओ चौंतड़ा बलराम वर्मा ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगोटी में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों, किशोरियों एवं धात्री माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए जागरूक किया गया। स्थानीय ग्रामीणों से पोषणयुक्त आहार के साथ-साथ प्राकृतिक फल व सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने बारे भी प्रेरित किया। साथ बच्चों, किशोरियों एवं धात्री माताओं के लिए पोषणयुक्त आहार बारे भी जानकारी दी।
शिविर में इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का भी आहवान किया गया।

 

Comments