BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

उप स्वास्थ्य केंद्र भगेहङ में स्थाई स्वास्थ्य कर्मचारी ना होने के कारण लोग कर रहे दिक्कत का सामना!


 उप स्वास्थ्य केन्द्र भगेहड बारे प्रस्ताव!

दिनांक 21-8-2021 प्रस्ताव 4

पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भगेड, जिसके तहत गांव गटेड स्नेहड, पट्टा, हरड क्लै हठू, गाहरु, दमण खजूर, लकरेन्ड, भगेहङ लंगेसर कसैहडा, सिल्ट, क्वार बोहल, नागन आदि गांव आते हैं। इस उप स्वास्थ्य केन्द्र में सन् 2019 आज दिन तक कोई भी कर्मचारी स्थाई रूप से कार्यरत नहीं है। जब यहां पर टीकाकरण होता है तभी यहां पर कोई कर्मचारी आता है। आजकल बरसात का मौसम हैं कई लोग बीमार हो रहे हैं। किसी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई दवाई बगैरा लेनी हो तो उन्हें या तो जो० नगर पड़ता या लडभङोल  जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र तो खोल दिया गया है लेकिन यहाँ कोई भी कर्मचारी न होने के कारण लोगों को असविधा का सामना करना पड़ता है। अत: माननीय अप मण्डलाधिकारी (मा०) जो० नगर जी से प्रस्ताव द्वारा अनुरोध है कि इसके बारे उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। इस उप स्वास्थ्य केन्द्र में Permanent staff भेजा जाये।

प्रतिलिपि :: तहसीलदार महोदया, तहसील लडभडोल जी की सेवा में आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित है।

 

Comments