BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लडभङोल के बसोना में एक दुकान से 6 बोतल अवैध शराब की हुई बरामद!

                               संकेतिक फोटो


अभियोग संख्या 99/21 दिनांक 25-06-2021 अधीन धारा 39 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी स0उ0नि0 मुन्शी राम प्रभारी पुलिस चौकी लडभड़ोल जिला मण्डी के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 24.06.02021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम बसोना में मौजूद था तो एक स्थानीय निवासी बसोना तहसील लडभडोल जिला मण्डी हि0प्र0 की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 6 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Comments

  1. News walon galat gaon ka name le rhe ho tum ...
    acche de investigate kiya kro phle ..

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

Post a Comment