BREAKING NEWS:

लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Image
लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  विवेकानंद केंद्र कांगड़ा के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक तिलक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद केंद्र द्वारा युवाओं में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में इस परीक्षा का सफल आयोजन वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है, जिसे स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नव निराला और गफूर मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में डॉ. पंकज, विजय राणा, अनिल कु...

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में गूगल मीट के माध्यम से मनाया गया ऑनलाइन राष्ट्रीय गणित दिवस!

 

आज 22 दिसम्बर, 2020 को राजकीय महाविद्यालय लड-भड़ोल, जि़ला मण्डी, हिमाचल प्रदेश द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एकदिवसीय प्रतिस्पर्धात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष से लेकर स्नातक तृतीय वर्ष तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रख्यात गणित शास्त्री श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय, शिक्षा, गणित मे उनके योगदान (संख्या सिद्धांत, गणितीय विशलेषण सिद्धांत, अनंत श्रृंखला सिद्धांत, सूत्र एवं समीकरण, रामानुजन प्राईम, रामानुजन थीटा) एवं उनके द्वारा संकलित 3900 के करीब गणितीय परिणामों एवं समीकरणों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस आयोजन में महाविद्यालय के लगभग 80 विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में मोनिका ठाकुर (643) प्रथम, कुमारी शगुन (630) द्वितीय, अकांक्षा (612) एवं कृतिका (626) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के गणित के आचार्य डॉ0 अमित कौड़ा ने श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके गणित विषय के क्षेत्र में किए गए विभिन्न शोधों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में गणित विषय की अनिवार्यता एवं इसके महत्त्व पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में प्रो0 यशपाल, प्रो0 तिलक राज, डॉ0 ठाकुर सेन, डॉ0 चंचल शर्मा आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments