BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हिमाचल में 26 जुलाई को प्रस्तावित जेबीटी-शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) स्थगित!


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोरोना के चलते 26 जुलाई को प्रस्तावित जेबीटी और शास्त्री  टेट की परीक्षा आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अन्य विषयों की टेट परीक्षा के बारे जल्द निर्णय लिया जाएगा। बता दें शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों में से दो जेबीटी और शास्त्री की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का शेड्यूल जारी कर दिया था। यह परीक्षा सुबह-शाम दो सत्रों में 26 जुलाई को होनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई है। 

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर  संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments