BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

चिकन के शौकीन लोग खुश हो जाइए! अब लडभङोल में मंडयाल चिकन कोर्नर ने शुरू की होम डिलीवरी!


लडभडोल:-  के बलोटू में मंडयाल चिकन कोर्नर ने इलाके में होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है। लडभङोल में पहली बार किसी ने चिकन की होम डिलीवरी की शुरूआत की है। होम डिलीवरी के चार्जेस लिए जाएंगे। बिल देने के लिए आप google pay  का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। आप 82199-51746  पर फोन करके आर्डर दे सकते हैं और आर्डर देने की लिए आप whatsapp का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  300 रुपए से कम का आर्डर नहीं लिया जाएगा। मंडयाल कोर्नर ने अपना मैन्यू और रेट लिस्ट भी जारी की है जिसे हम पब्लिश कर रहे हैं। मंडयाल चिकन कोर्नर के ओनर बलोटू से रोहित कुमार है और इन का कहना है कि वह बेहतर सुविधा के साथ स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध करवाएंगे।तो फिर चिकन के शौकीन तैयार हो जाएं सुविधा का लाभ उठाने के लिए। मंडयाल कॉर्नर की तरफ से LADBHAROLNEWS.COM द्वारा जनता के लिए जारी सूचना! धन्यवाद!


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. Home delivery good idea but villager don't understand it

    ReplyDelete

Post a Comment