BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

मंडी में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार का हुआ विरोध, लोगों ने सड़क पर रखे पत्थर!


सोमवार को मंडी जिले में 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया जिनका आज अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन अंतिम संस्कार से पहले विवाद उत्पन्न हो गया जब लोगों ने खुले स्थान पर महिला के दाह संस्कार का विरोध किया।

बीच रास्ते में लोगों ने रखें पत्थर, किया विरोध!

कोरोना संक्रमित महिला ने सोमवार दोपहर मंडी जिला के रत्ती वार्ड नेर चौक मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। यह महिला किडनी रोग से भी ग्रसित थी। सोमवार दोपहर को महिला ने दम तोड़ दिया जिनका मंगलवार सुबह पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कंसा में अंतिम संस्कार किया जाना था लेकिन महिला का अंतिम संस्कार खुले में करने को लेकर विवाद हो गया। मंडी के बल्ह क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने अस्थाई रुप से बनाए गए श्मशान घाट के मार्ग पर पत्थर रख दिए। पुलिस की इलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों को समझाया लेकिन लोग नहीं माने बाद में सुकेती खड्ड किनारे महिला के शव का दाह संस्कार किया गया। इससे पहले हमीरपुर के कोरोना मरीज का भी यहीं पर देह संस्कार किया गया था। मंडी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित जगह पर ही कोरोना मृत लोगों का अंतिम संस्कार किया जाएगा लेकिन यदि कोई सुझाव रखना चाहे तो जिला प्रशासन से बात कर सकता है।

LADBHAROLNEWS.COM मृत महिला के परिजनों को सांत्वना जाहिर करता है और प्रशासन से अनुरोध करता है की लोगों की बात को मद्देनजर रखते हुए कोरोना मृत लोगों के संस्कार के लिए अलग से निर्धारित स्थान पर व्यवस्था करें। इस समय लोग डरे हुए हैं। लोगों से भी हमारा अनुरोध है कि आपदा के इस दौर में इंसानियत ना खोंएं। कभी ना कभी यह बीमारी अवश्य खत्म होगी और तब लोगों को अपने द्वारा किए गए बुरे व्यवहार पर पछतावा होगा। मौत तो कभी भी आ सकती है फिर अपने व्यवहार को बुरा क्यों बनाएं हम सभी। आइए मिलजुलकर इस आपदा का सामना करते हैं। घर पर रहें सुरक्षित रहें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments