BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर तथा महासचिव पंचायती राज प्रेम नाथ ठाकुर ने लडभङोल हॉस्पिटल के डॉक्टरों को दी 3 पी0 पी0 ई0 किटें!

                              वीडियो देखें
लडभडोल :- कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर ओर प्रदेश कांग्रेस महा सचिव पंचायती राज प्रेम नाथ ठाकुर ने आज लड़ भड़ोल के हॉस्पिटल में तीन पी0पी0ई0 किट यहाँ के डॉक्टरों को दी l कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर ने कहा की कोरोना महामारी के साथ जंग में पूरी कांग्रेस पार्टी लोगों व् सरकार के साथ है l उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता समय समय पर लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बाँट रहे हैं l

जोगिंदर नगर हॉस्पिटल को 15 लाख देने के लिए सांसद का जताया आभार, लडभङोल हॉस्पिटल के लिए भी की धनराशि की मांग!

प्रदेश कांग्रेस महा सचिव पंचायती राज प्रेम नाथ ठाकुर ने कहा की हमारे सांसद राम स्वरूप शर्मा ने जोगिन्द्र नगर हॉस्पिटल के लिए पंद्रह लाख रुपय दिए है जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं लेकिन उन्हें लड़ भड़ोल हॉस्पिटल के लिए भी कम से कम दस लाख रुपए देने चाहिय ताकि लड़ भड़ोल क्षेत्र के लोगों को भी अच्छी सुविधाए मिल सकें l

लोगों से की प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील!
कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर ने लोगों से अपील की है की वे प्रशासन द्वारा जारी किये गए एह्त्यातों का पूरी ईमानदारी से पालन करें ताकि इस भयानक महामारी से पूरे प्रदेश व देश को आजादी मिल सके l इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक कांग्रेस के युवा अध्यक्ष विवेक जसवाल भी मौजूद रहे l

LADBHAROLNEWS.COM हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर तथा कांग्रेस महासचिव पंचायती राज प्रेम नाथ ठाकुर को स्थानीय हॉस्पिटल में 3 पी0पी0ई0 किटें देने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments