BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

त्रैम्बली गांव के युवा कलाकार वंकिम का लॉक डाउन के ऊपर संदेशात्मक वीडियो हुआ जारी!

                            वीडियो देखें
लडभडोल :- कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते जो लॉक डाऊन लगा हुआ है, उसमें बहुत से लोग अपने स्तर पर राहत कार्य में प्रशासन की सहायता कर रहे हैं। कोई अन्नदान कर रहा है तो कोई मास्क और सैनेटाईजर बांट रहा है तो कोई राहत कोष में सहयोग राशि दे रहा है। इसी कड़ी में एक अनूठी कोशिश की है त्रैम्बली गांव के कलाकार वंकिम ने।

रैप सिंगिंग के शौकीन त्रैम्बली के युवा कलाकार वंकिम का एक नया वीडियो रिलीस हुआ है और इस वीडियो का नाम है "चेतावनी"। यह वीडियो एक संदेशात्मक वीडियो है जिसके जरिए युवा कलाकार ने लोगों को लॉक डाउन के दौरान घर पर ही ठहरने की अपील की है।

युवा कलाकार वंकिम का असली नाम अविनाश है और यह त्रैम्बली गांव के निवासी हैं। इनके कई सॉन्ग वीडियो रिलीज हो चुके हैं जिन्हें आप सबका भरपूर प्यार और समर्थन मिला था।  इस बार इस युवा गायक ने लॉक डाउन के ऊपर गाना बनाया है। इस वीडियो को चंडीगढ के एक कमरे के अंदर शूट किया गया है और म्यूजिक दिया है राघव ने और वीडियोमेकर का नाम है मोहित!

LADBHAROLNEWS.COM लडभङोल क्षेत्र के प्रतिभावान युवा कलाकार वंकिम को नया सॉन्ग वीडियो जारी करने पर बधाई और वीडियो के माध्यम से सकारात्मक संदेश देने के लिए धन्यवाद करता है। हमारी जनता से अपील है की युवा कलाकार वंकिम का नया वीडियो देखना, लाइक और शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद!
"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments