BREAKING NEWS:

लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया का कहना है कि लडभड़ोल- सांड़ा पतन सड़क मार्ग में गड्डों को मिट्टी से भरने के लिए लेबर को भेज दिया गया है तथा इस सड़क की टायरिंग के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं है जैसे बजट का प्रावधान होगा व सैंक्शन आएगी टायरिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)लडभड़ोल-सांडा पतन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क का पता नहीं चलता है की हम सड़क में चले हैं या किसी खड्ड में चले है । हाल ही में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और उफान पर आने से भी आवाजाही बाधित हुई थी। वर्तमान में, सड़क की मरम्मत और टायरिंग के काम न होने से लोग सड़क के किनारे खड़े होकर अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे हैं, जैसा कि state HP TV ने बताया है।  सड़क की हालत: state hp tv के अनुसार, लडभड़ोल-उटपुर-सांडापतन मार्ग की बहुत खस्ता हालत है" और कई वर्षों से इस पर कोई टायरिंग का काम नहीं हुआ है। लोगों का रोष: खराब सड़क की स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने इस मुद्दे पर  प्रशासन से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत उटपुर के प्रधान संजय चौहान का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को भी पत्र लिखा है तथा सहायक अभियंता लडभड़ोल के समक्ष भी यह बात रखी है। लेकिन उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। आलम यह है वाहन चालन खस्ता हालत सड़क पर सफर करने के ...

खुशखबरी! हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 6 लैपटॉप!


लडभडोल :- क्षेत्र के प्रसिद्ध निजी विद्यालय हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभङोल के 6 मेधावी विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में वर्ष 2017-2018 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरुप 6 लैपटॉप मिलेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय की अनुसार उनके विद्यालय की छात्रा शालिनी, अमन ठाकुर, वंशिका, ईशा ठाकुर, अंजलि और प्रियंका को दसवीं कक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम देने के लिए  लैपटॉप मिलेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय के अनुसार शालिनी और अमन ठाकुर ने 645/700 और अंजलि ने 634/700 तथा वंशिका ने 624/700 और प्रियंका ने 621/700 लेकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उनके अभिभावको को और विद्यालय के मेहनती अध्यापक  अध्यापिकाआो को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने आशा   व्यक्त कि भविष्य में भी यह छात्र कड़ी मेहनत करेंगे तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने स्कूल की आने बच्चों को भी इससे प्रेरणा लेने के लिए कहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय के अनुसार उनके विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी हर वर्ष ऐसी उपलब्धियां हासिल करते हैं पर भविष्य में भी ऐसा जारी रहे इसके लिए उनका स्टाफ प्रयासरत रहेगा। उन्होंने बताया कि लैपटॉप मिलने की  उपरांत स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित करके इन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय सहित समस्त शिक्षक वर्ग तथा विद्यार्थीगण उपस्थित  रहेंगे।

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को लैपटॉप मिलने पर ब्लाक समिति सदस्य रवीन्द्र ठाकुर ने स्कूल के प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावकों को दी बधाई। भविष्य में भी अन्य छात्रों को भी प्ररेणा दी कि आप भी इन विद्यार्थियों की तरह कड़ी मेहनत करके इस प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से इन सभी विद्यार्थियों, इनके अभिभावको तथा शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं! धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments