BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दुखद समाचार :- लडभङोल गैस एजेंसी के मालिक अनिल अवस्थी जी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन!


लडभडोल :- जोगिंदर नगर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान तथा लडभङोल गैस एजेंसी के मालिक अनिल अवस्थी जी का आज कुछ समय पूर्व हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।

भोजन करने के दौरान रुक गई हृदय गति!

आज दिन तक वे एकदम स्वस्थ थे परंतु शाम को यह अप्रिय घटना हो गई। खाना खाने के दौरान उनके हृदय गति रुक गई और मृत्यु हो गई।

एक बेहतरीन व्यक्तित्व के स्वामी थे अनिल अवस्थी!

अनिल अवस्थी खुशनुमा मिजाज के व्यक्ति थे। उनका जाना एक गहरी क्षति है।

LADBHAROLNEWS.COM अनिल अवस्थी जी के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और दुख की इस महान घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments