BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! बैजनाथ से खुड्डी के लिए शुरु हुई प्राइवेट बस सेवा!


बैजनाथ:-  से लडभङोल बाया खद्दर खुड्डी के लिए बस सेवा शुरु हुई है। इस बस का नाम है राणा बस और इसका नंबर है HP29C 3100

इस बस के चालक का नाम संजय कुमार है।


बस का समय रहेगा इस प्रकार से :-

यह बस बैजनाथ से 11:50 से चलेगी और भङोल में 12:50 पर पहुंचेगी और फिर लडभङोल से 1:30 पर खुड्डी के लिए चलेगी और अड़ाई बजे क खुड्डी पहुंचेगी और 3:00 बजे खुड्डी से लडभङोल वापिस 4 बजे पहुंचेगी।


LADBHAROLNEWS.COM बैजनाथ से खुड्डी तक बस सेवा का स्वागत करता है। यह सूचना सबके संदर्भ के लिए जारी की जाती है। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments