BREAKING NEWS:

लडभड़ोल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से 'बीमार' हुई स्वास्थ्य सेवाएं,रात के समय राम भरोसे मरीज

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)  तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का एकमात्र सिविल अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसका सबसे बुरा असर रात्रि सेवाओ पर पड़ रहा है। क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए बना यह अस्पताल सुविधाओं को अभाव में केवल एक 'रेफरल यूनिट' बनकर रह गया है। अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली उस वक्त उजागर हुई जब शुक्रवार रात 10:30 बजे जिला कांगड़ा के डंडोल निवासी एवं चौबीन वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा अपनी 75 वर्षीय बीमार माता शिवजु देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी माता को पेट में गंभीर शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था,वहां सिर्फ नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने 'ऑन कॉल' होने की बात कही। जिप सदस्य सुरेंद्र राणा ने अस्पताल की व्यवस्था पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 डॉक्टर तैनात होने के बावजूद लोगों को रात्रि सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हो...

अवैध संबंधो के चलते हुई बैजनाथ के टैक्सी चालक अश्वनी की हत्या! अलहिलाल में कार्यरत आर्मी के सिपाही हनुमान के पास से बरामद हुई टैक्सी!


 बैजनाथ:-  के टैक्सी चालक की हत्या के मामले को पुलिस से सुलझा लिया है प्रथम दृष्टि से ये मामला अवैध प्रेम संबंधों का लग रहा है ।

प्लानिंग के साथ की हत्या ।  


चालक अश्वनी के एक सैनिक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते एक सैनिक द्वारा उसकी हत्या की गई।

पुलिस द्वारा मृतक अश्वनी कुमार (टैक्सी ड्राइवर) की टैक्सी अलहीलाल आर्मी क्वाटर के पास खडी हालत में बरामद की जो पुलिस को गहन छानबीन से मालूम हुआ कि इस गाड़ी का इस्तेमाल एक आर्मी का सिपाही फील्ड रैजिमैंट अलहिलाल स्थाई पता हनुमान पुत्र श्री ओम प्रकाश गाँव जामाबाडी़ डा० हांसी जिला हिसार हरियाणा उम्र 28वर्ष कर रहा था।उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी हनुमान की निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ी बरामदगी स्थल से 2कि०मी० दूर 1 लाईसैंसी रिबाल्वर व 11 जीवित रौंद भी बरामद कर लिए हैं।आरोपी से अभी तक लाइसेंस  की बरामदगी नही हो सकी है

आरोपी हनुमान  पुत्र श्री ओम प्रकाश 
ने दौराने दरयाफत पुलिस को बताया कि मृतक अश्वनी कुमार व आरोपी हनुमान की पत्नी के नाजायज संबंध थे जो एक दिन जब यह अपने सरकारी क्वाटर में कहीं बाहर से आ रहा था तो इसने अश्वनी कुमार को अपने क्वाटर में जाते देखा, उस समय क्वाटर में सिर्फ इसकी पत्नी थी जो 1 घण्टे तक दोनों अंदर रहे और यह बाहर छुपकर सब देखता रहा। जो बाद में अश्वनी कुमार के जाने के बाद यह अपने क्वाटर गया परंतु इसने अपनी पत्नी से इस बारे कोई बात ना की परंतु अदंर ही अदंर इसके दिलोदिमाग में खलबली मची हुई थी, जो अश्वनी कुमार को मारना ही इसने इस समस्या का समाधान समझा व उस दिन के बाद आरोपी हनुमान अश्वनी कुमार के विषय में जानकारी हासिल करने लगा। दिनांक 22/09/2019 को आरोपी हनुमान ने चौबीन चौक से किसी अन्य व्यक्ति के मोवाईल से अश्वनी कुमार को फोन किया व पर्यटक स्थल घुमाने हेतु अश्वनी कुमार की गाड़ी बुक की व पहले चामुंडा व इसके आसपास के इलाके में घूमा परंतु वंहा इसे अश्वनी कुमार को मारने का अवसर प्राप्त ना हुआ जो बाद में यह रानी ताल की तरफ रवाना हुए व दोपहर 3 बजे रास्ते में एक सूनसान जगह देखकर इसने अश्वनी कुमार को गाड़ी रोककर फोटो लेने को कहा व फोटो लेते लेते आरोपी हनुमान ने अश्वनी कुमार को डंगे के नीचे के एंगल से फोटो लेने को कहा व  गोलीयाँ मार दी। अश्वनी कुमार को मारने के पश्चात यह गाड़ी लेकर वापस अलहिलाल कैंट आया व पहले रिबाल्वर व रौंद अपने क्वाटर से 2 कि० मी० दूर झाडियों में छिपाए व फिर क्वाटर के पास गाड़ी लगाकर अंदर चला गया व इस संदर्भ में अपनी पत्नी से कोई बात ना की।अतः आरोपी हनुमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है व मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी हनुमान पुत्र औम प्रकाश को पुलिस द्वारा आज माननीय जज साहब देहरा के पेश किया जा रहा है।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


 LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments