BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

भारतीय जनता पार्टी मंडल जोगिंदर नगर के अध्यक्ष पंकज जमवाल कल पधारेंगे लडभङोल, सभी लोग हैं आमंत्रित!


लड भडोल:-कल सुबह 10:00 बजे लडभङोल न्यू मार्केट में भाजपा जोगिंदर नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज जमवाल जी पधारेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कल उनका स्वागत करेंगे। उनके अध्यक्ष बनने की प्रसन्नता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता न्यू मार्केट से लेकर गैस एजेंसी तक रैली निकालेंगे और उसके बाद लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस बलोटू में मीटिंग की जाएगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे। अगर कोई पंकज जमवाल जी से मिलना चाहता है तो कल आप लडभङोल में उन से मिल सकते हैं।

जोगिंदर नगर मंडल भाजपा से पंकज जमवाल जी को अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ता कल उनका स्वागत रैली निकालकर करेंगे।

यह जानकारी ऊटपुर पंचायत के उपप्रधान कल्याण जी ने दी है।डिबडैऊं से  कैप्टन कश्मीर सिंह  तथा ऊटपुर पंचायत के उपप्रधान कल्याण सिन्ह ने पंकज जमवाल को जोगिंदर नगर मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और पंकज जमवाल जी को बधाई दी है।



LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी श्री पंकज जमवाल जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद और शुभकामनाएं। इनके पिताजी भी बहुत बड़े समाजसेवी थे, हम उम्मीद करते हैं कि पंकज जमवाल उन्हीं के नक्शे कदम पर चल कर लोगों का भला करेंगे और अपने नाम को सार्थक करेंगे। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM 

 महत्वपूर्ण नोट :- महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments