BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

विधायक प्रकाश राणा भी दर्शन करने पहुंचे माता के दरबार!




जी हा हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी भी
 दर्शन करने माता के दरबार पहुंचे। उन्होंने भी माता के दरबार में हाजिरी लगा कर माता के समक्ष शीश नवाया।



माता का अद्भुत मंदिर जहां पर फर्श पर सोने से गर्भवती
 हो जाती है महिलाएं, इस आधुनिक युग में भी देखने को मिलता है माता सिमस का चमत्कार!




खाली झोलियां भरने वाली माता सिमस शारदा की सदा ही जय हो!

आज शरद नवरात्रों का पहला दिन है। चलिए चलते हैं लडभङोल के प्रसिद्ध आस्था केंद्र माता सिमस के दरबार। निःसंतान के घर संतान देने वाली सिमस माता, खाली झोली भरने वाली सिमस माता का अनोखा दरबार पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो रहा है जिसके चलते वर्ष भर दूर दराज से महिलाएं संतान प्राप्ती की आस में माता के दरबार पहुंच रहीं हैं।



हर वर्ष यहां निःसंतान दंपति माता के दरबार विशेषकर नवरात्रों के समय माता के मंदिर पहुंचते हैं। माता के मंदिर में नवरात्रों में होने वाले इस विशेष उत्सव को स्थानीय भाषा में "सलीन्दरा" कहा जाता है जिसका अर्थ है स्वप्न या सपना। संतान महिलाएं माता के मंदिर के परिसर में डेरा डालती है और दिन रात मंदिर के फर्श पर सोती हैं। सपने में ही माता उन्हें संतान के रूप में फल प्रदान करती हैं।

नवरात्रों के दौरान होती है श्रद्धालुओं की विशेष भीड़!

नवरात्रों की दौरान यहां पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ पाई जाती है। यह नवरात्रि माता के प्रिय दिन माने जाते हैं। माताजी की कृपा प्राप्त करने के लिए इन दिनों यहां काफी श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। संतान प्राप्ति के लिए आने वाली महिलाओं से लिए भी रहने, खाने व सोने के लिए स्थान मुहैया करवाया जाता है।




मंदिर के पास ही माता की एक बावड़ी भी है जिसे
नवरात्रों से पूर्व साफ किया जाता है तो उसने काफी मात्रा में छोटे छोटे पत्थर पाए जाते हैं जिन्हें माता की संतान समझा जाता है। नवरात्रों की पश्चात इन पत्थरों की संख्या कम हो जाती है इसका मतलब होता है कि माता ने उतनी सन्ताने लोगों को आशीर्वाद स्वरुप दे दी हैं। इस बार भी दूर दूर से औरतें माता के दरबार पहुंची है और उन्हें पूरी आशा है कि माता उनकी झोलियां अवश्य भरेगी। इंटरनेट के माध्यम से भी यह मंदिर पुरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है।

विधायक प्रकाश राणा भी दर्शन करने पहुंचे माता के दरबार!



जी हां, हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी भी आज दर्शन करने माता के दरबार पहुंचे। उन्होंने भी माता के दरबार में हाजिरी लगा कर माता के समक्ष शीश नवाया।         
                               वीडियो देखें


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

LADBHAROLNEWS.COM की ओर से आप सब को पहले नवरात्रि की शुभकामनाएं।माता सिमस के चरणों में कोटि-कोटि नमन, माता सबकी मुरादें पूरी करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM                                               
                      आरती की वीडियो देखें

महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments