BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल में आरंभ हुई प्राथमिक स्तर की खंड स्तरीय 24वीं खेलकूद प्रतियोगिता! सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक एवं स्थानीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान श्री विजय कांत शर्मा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ!




जी हां पाठकगण, आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के प्रांगण में प्राथमिक स्तर की खंड स्तरीय 24वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान तथा सेवा निवृत मुख्य अध्यापक श्री विजय कांत शर्मा जी ने किया।


इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे इनमें प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल, शारीरिक शिक्षा अध्यापक विशाल उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ ,लडभङोल ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुधीर शर्मा, PTA प्रधान रीतार सिंह ममाणिया, भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल के स्कूल प्रबंधक जितेन शर्मा, हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय, आंचल शर्मा, राजीव राय , सुदर्शन भारद्वाज, किशोरी लाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
                
                    कल्चर प्रोग्राम का वीडियो



इस अवसर पर श्री विजयकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उनमें Hलीडरशिप का गुण आता है। बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं को खेल की भावना से ही खेलने और हमेशा अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।


LADBHAROLNEWS.COM राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड्भङोल में आरंभ हुई प्राथमिक स्तर की खंड स्तरीय 24वीं खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करता है। निसंदेह खेल प्रतियोगिता विद्यार्थी जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ मन का विकास स्वस्थ शरीर के अंदर ही होता है। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments