BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

माता सुरगनी देवी सिकंदर धार सोसाइटी का हुआ गठन और पंजीकरण!



जी हां पाठकगण, जोगिंदर नगर मंडल के तहत माता सुरगनी देवी सिकंदर धार सोसाइटी सरहून का गठन किया गया है। माता का यह मंदिर भरगाई सरहून डाकघर कोलंग,(लडभङोल) जिला मंडी में स्थित है।

बनाया जाएगा माता का भव्य मंदिर! मंदिर कमेटी ने लोगों से की सहयोग की अपील!




माता का यह मंदिर सिकंदर धार की ऊंची चोटी तथा घने जंगल में स्थित है जहां पर अब एक भव्य मंदिर बनाए जाने की योजना है। यह क्षेत्र कोलंग, त्रैम्बली, खुड्डी, कुठेहङा, भङयाङा, द्राहल पंचायत, लडभङोल और जोगिंदरनगर के लोगों की आस्था का प्रतीक है। यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत उत्तम है। माता का यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और ट्रेकिंग की दृष्टि से भी उत्तम है। मां सुरगनी का यह मंदिर पुराना हो चुका है तथा मंदिर के लिए ना ही सड़क है और ना ही अच्छा रास्ता है। नव नयुक्त कमेटी ने समस्त लोगों से अपील की है कि मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आगे आएं तथा बढ़-चढ़कर कमेटी का सहयोग करें।



नव नियुक्त कमेटी के सदस्य :-

माता सुरगनी देवी सिकंदर धार सोसाइटी सरहून के प्रधान है बलवंत ठाकुर और उप प्रधान है अनिल ठाकुर। सचिव का नाम है राकेश राणा और कोषाध्यक्ष का नाम है धर्म सिंह। इनके अलावा विजय कुमार, देवी सिंह, रोशन लाल भी कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य हैं।



LADBHAROLNEWS.COM माता सुरगनी देवी सिकंदर धार सोसाइटी के गठन और पंजीकरण पर कमेटी को बधाई देता है और साथ ही क्षेत्र के दानी सज्जनों से अपील करता है की मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दें। मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने के लिए संपर्क करें:-

माता सुरगनी देवी सिकंदर धार सोसाइटी, गांव सरहून, डाकघर कोलंग, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी ,हिमाचल प्रदेश।              सोसाइटी दूरभाष नंबर:- 99149-01275, 99108-88375

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM








Comments