BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल में 29 अगस्त 2019 से 1 सितंबर 2019 तक बंद रहेगी कपड़े की दुकानें! आम आदमी के संज्ञान के लिए कपड़ा व्यापार मंडल के प्रधान साजन आहूजा ने जारी की सूचना!

लडभङोल में 29 अगस्त 2019 से 1 सितंबर 2019 तक बंद रहेगी कपड़े की दुकानें! आम आदमी के संज्ञान के लिए कपड़ा व्यापार मंडल के प्रधान साजन आहूजा ने जारी की सूचना!




जी हां पाठकगण, लडभङोल में सभी कपड़ा व्यापारी हर हर वर्ष अगस्त महीने के अंत में तीन दिन की छुट्टी करते हैं और अपनी दुकानें बंद रखते हैं। इस वर्ष 29 अगस्त 2019 से 31 अगस्त 2019 तक लडभङोल के सभी कपड़ा व्यापारियों की वार्षिक छुट्टियां है तथा 1 सितंबर 2019 को रविवार की छुट्टी होने के कारण दुकानें बंद रहेगीं! यह सूचना आम आदमी के संज्ञान के लिए कपड़ा व्यापार मंडल के प्रधान साजन आहूजा ने जारी की है।




छुट्टियां सब के लिए जरुरी होती है क्योंकि इस दौरान व्यक्ति अपने परिवार के साथ कुछ गुणवत्ता पूर्ण समय बिताता है। इसलिए अगर आप लडभङोल में इन दिनो( 29 अगस्त 2019 से 1 सितंबर 2019) तक कपड़ा खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको 2 सितंबर 2019 को लडभङोल में दुकानें खुली होने पर ही यह मौका मिल पाएगा।

LADBHAROLNEWS.COM  सभी के संदर्भ के लिए यह सूचना जारी करता है तथा सभी कपड़ा व्यापारियों को उनकी वार्षिक छुट्टियां सुखमय होने की शुभकामनाएं देता है। धन्यवाद।




दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111




Comments