BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के अंतर्गत भ्रां के गलू के पास मनरेगा में कार्यरत महिलाएं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हुए।

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के अंतर्गत  भ्रां के गलू के पास मनरेगा में कार्यरत महिलाएं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हुए।                                                


: मनरेगा एक रोजगार गारंटी योजना है जिसे 2 अक्टूबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन व्यस्क सदस्यों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है जो प्रतिदिन 220 रुपए की  साविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य संबंधित अकुशल मजदूरी करने के लिए तैयार है।





: नियत कार्य बल का करीब 1 तिहाई महिलाओं से निर्मित है। इससे जहां महिला अपना खर्चा निकाल पा रही है वही सरकार को भी सार्वजनिक कार्य में अपना सहयोग दे रही है। कार्यक्षेत्र हो या घर महिलाएं अपना दायित्व बखूबी से निभाती है।
                                                                                                        

                   

          आप वीडियो भी देख सकते हैं


: आजकल उटपुर पंचायत के अंतर्गत भरा गांव के गलू के समीप मनरेगा का कार्य चला हुआ है जिसे महिलाएं बहुत अच्छे तरीके से कर रही है। 



: Ladbharolnews.comमनरेगा में कार्यरत इन महिलाओं के अच्छे काम की सराहना करता है। .  reporter Mintu Sharma (tain)9817742111

Comments

Post a Comment