BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

जरूरतमंदो की आशाओं के दीप जलाता हुआ नजर आ रहा है लडभडोल क्षेत्र का हिम युवा जन कल्यान संगठन ।

जरूरतमंदो की आशाओं के दीप जलाता हुआ नजर आ रहा है लडभडोल  क्षेत्र का हिम युवा जन कल्यान संगठन ।   


                                            


: पाठगण, लडभडोल का हिमयुवा जन कल्याण संगठन जरूतमंदो की सहायता के लिए अग्रसर है । यह संगठन विपत्ती के मारे लोगों की सहायता के लिए काम करता है।



कोलंग के दिवंगत मनोहर लाल के परिवार को दी 10,000 हजार की आर्थिक सहायता ।



: कुछ दिन पहले गांव रांगडा सारूण p.o.कोलंग के मनोहर लाल जिनकी आयु 41 वर्ष की थी , उन्हें आचानक दिल का दौरा पडा और उनका निधन हो गया । दिवंगत मनोहर लाल अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चो को छोड़ गया है । परिवार की आर्थिक स्थिती भी ठीक नही है ।


लडभडोल के त्रैम्बली पंचायत के ढुघ गांव के पान सिंह को भी दी 10,000हजार रूपये की आर्थिक सहायता ।



: लडभडोल की त्रैम्बली पंचायत के दुध गांव के पान सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अमन दिव्यांग है । वह अपने पुत्र का ईलाज  आयुर्वेदिक धर्मशाला से करवा रहे है ।  जिसका खर्चा हर महीने 3 हजार से ऊपर आता है। इस परिवार की भी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है  हिम युवा जन कल्याण संगठन   ने पान सिंह के  परिवार को भी 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की  है ।



: Ladbharolnews.com हिम युवा जन कल्याण संगठन के इन कल्याणकारी प्रयासों की  भरसक सराहना करता है अगर कोई सज्जन  व्यक्ति भी परोपकारी कार्य हेतु आर्थिक सहायता करना चाहता है तो नीचे दिए गए हिम युवा जन कल्याण संगठन के खाते में पैसे डाल सकते हैं आपकी एक कोशिश किसी रोते हुए परिवार कोराते सकती है धन्यवाद।


                                           

Editor -mintu sharma (tain)9817742111       

Comments

  1. हिम युवा जन कल्याण संगठन का यह कार्य अनुशंसा योग्य है। शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

Post a Comment