BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बच्चों संग क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला से मनाली जाते हुए खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर के डोहग हेलीपैड पर रूके तथा वहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है क्योंकि खेल न केवल हमंे शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

इसके बाद, मुख्यमंत्री मण्डी के कंगनीधार हेलीपैड से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जीवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसडीएम जोगिन्द्रनगर मनीष चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।





.

Comments