BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

जोगिंदर नगर भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश राणा ने गोलवाँ मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत संस्कृति और परंपराओं को जोड़े रखने का दिया संदेश

 


लडभड़ोल/ मिंटू शर्मा।
जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने 25-26 जनवरी को आयोजित गोलवाँ मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने मेले के आयोजन के लिए युवक मंडल गोलवाँ और आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे एक सफल और प्रेरणादायक आयोजन बताया।

प्रकाश राणा  ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को इन आयोजनों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

राणा ने कहा, “गोलवाँ मेले का हिस्सा बनना मेरे लिए एक गर्व का क्षण है। यह न केवल हमारी संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि हमें आपस में जोड़ने का एक सुंदर जरिया भी है।”

उन्होंने युवक मंडल गोलवाँ और आयोजन समिति को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी और भविष्य में इस तरह के आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया।






Comments