BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

बधाई हो ! राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की एक छात्र कशिका का हुआ शिमला में होने वाली रिपब्लिक डे परेड के लिए चयन।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की एक  छात्रा कशिका का चयन NSS वॉलिंटियर्स  कशिका का चयन रिपब्लिक डे परेड के लिए हुआ है । जो की शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी के दिन होगी। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के दो NSS वॉलिंटियर्स ने पांच दिवसीय मेगा कैंप जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कला ऊना में आयोजित , मे भाग लिया था जहां पर कशिका का चयन रिपब्लिक डे परेड के लिए हुआ है। जो की बहुत ही गोरव और हर्ष की बात है। कशिका दरडेरा गांव की निवासी हैं । श्री दीप कुमार और श्रीमती पुण्य देवी कि सपुत्री है। कशिका ने अपनी सफलता का श्रेया अपने अध्यापकों को दिया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री हकीकत राय NSS कार्यक्रम अधिकारी राकेश बरवाल और श्रीमती अनीता भारद्वाज तथा पाठशाला के सभी अध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी। लडभड़ोल न्यूज़ की तरफ से कशिका और विद्यालय के सभी अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

Comments